सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   the young boy beaten with rod

Noida News: घर लौट रहे युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
the young boy beaten with rod
विज्ञापन
दादरी। क्षेत्र के सेक्टर म्यू-2 के समीप जिम करके अपने घर जा रहे युवक के साथ गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में कपिल रावल परिवार के साथ रहते हैं। 27 मार्च की सुबह वह सेक्टर म्यू-2 में जिम कर अपने घर जा रहे थे। जिम से कुछ ही दूरी पर गांव के ही निशांत, केशव कलुआ का भांजा और नितिन ने रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने कपिल के सिर में लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के तीन दिन के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed