सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Third tender issued for kiosks in Sector-38A and 18

Noida News: सेक्टर-38 ए और 18 के कियोस्क के लिए तीसरा टेंडर जारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Third tender issued for kiosks in Sector-38A and 18
विज्ञापन
प्राधिकरण ने संचालन और रखरखाव के लिए 6 अप्रैल तक एजेंसियों से आवेदन मांगे
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38 ए और सेक्टर-18 की कियोस्क मार्केट के संचालन और रखरखाव के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तीसरी बार टेंडर जारी किया है। एजेंसियों से 6 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। पहले दो टेंडर खाली जा चुके हैं। प्राधिकरण एक-एक कियोस्क न देकर दोनों कियोस्क बाजार को सामूहिक रूप से किराए पर देगा। पिछले टेंडर में सेक्टर-18 के कियोस्क के लिए दो एजेंसी आईं थीं। लेकिन सेक्टर-38 ए का टेंडर दोबारा खाली गया था।
सेक्टर-18 मार्केट में तिकुनिया पार्क के सामने 15 और सेक्टर-38 ए में जीआईपी और बोटेनिकल गार्डेन के बीच 19 कियोस्क नोएडा प्राधिकरण ने बनवाए हैं। आवेदन करने वाली एजेंसी को सेक्टर-18 के लिए करीब 11 लाख तो सेक्टर-38 ए के लिए 12 लाख रुपये आवेदन के साथ धरोहर राशि जमा करनी है। प्राधिकरण ने सेक्टर-38 ए के 19 कियोस्क का सालाना शुरुआती किराया 1,28,25,600 रुपये रखा है। सेक्टर-18 के 15 कियोस्क के लिए सालाना किराया 1,17,60000 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed