सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Travelers arriving from Prayagraj are unable to find vehicles.

Noida News: प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को नहीं मिलते वाहन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Travelers arriving from Prayagraj are unable to find vehicles.
विज्ञापन

दादरी स्टेशन के बाहर घंटों भटकते रहते हैं यात्री


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। प्रयागराज से आने वाली स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को दादरी स्टेशन से सड़क मार्ग से जाने के लिए वाहन नहीं मिल पाते हैं। उनको घंटों कैब का इंतजार करना पड़ता है। इस स्थान से अभी तक कोई भी रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्टेशन के बाहर यात्री भटकते हैं।



दादरी से प्रयागराज के बीच एक माह से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। जो सवेरे सात बजे प्रयागराज से दादरी आती है। दादरी में अंतिम स्टेशन है। स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री उतरते हैं। सवेरे सात बजे दादरी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा समेत अन्य स्थानों के लोग स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से जाने के लिए वाहन तलाशते हैं। इन दिनों केवल आठ से दस कैब ही स्टेशन पर नजर आती हैं। उनके जाने के बाद कैब के इंतजार में यात्रियों को घंटों बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दादरी से नहीं है रोडवेज की बस सेवा



दादरी स्टेशन से सवारियां उठाने के लिए कोई भी नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत अन्य स्थानों के लिए बस सुविधा नहीं है। कैब नहीं मिलने पर यात्रियों को ऑटो से ही दादरी तिराहे पर पहुंचकर गाजियाबाद या अन्य स्थान की बस पकड़नी पडती है। नोएडा या ग्रेटर नोएडा जाने के लिए यात्रियों को ऑटो ही एक मात्र सुविधा है।
विज्ञापन



मनमाना किराया वसूलते हैं ऑटो चालक



सवेरे सात बजे कम ऑटो चलते हैं। उनके द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत दूसरे स्थानों के लिए मनमाना किराया वसूला जाता है। मजबूरी में यात्रियों को तय किराये से कई गुना अधिक पैसा देना पड़ता है।


दादरी में स्टेशन पर प्रयागराज से आने वाले यात्रियों के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए रूट पर बस चलाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

-समीना अंजुम, एआरएम ग्रेटर नोएडा




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed