फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traveling on dilapidated roads has become difficult.

Noida News: बदहाल सड़कों पर सफर हुआ मुश्किल

Mon, 03 Aug 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Traveling on dilapidated roads has become difficult.
- नहीं हो पाई सड़कों की मरम्मत, टेंडर के बाद भी काम तेजी से नहीं करा पा रहा प्राधिकरण
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश के शो विंडों में सड़कों का हाल बेहाल है। नोएडा प्राधिकरण बारिश के पहले सड़कों की मरम्मत का काम पूरा नहीं करा पाया। जुलाई में इस बार ज्यादा बारिश भी नहीं हुई फिर भी सड़कें उखड़ी हुई हैं। यह स्थिति तब है जब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर प्राधिकरण जारी कर निर्माण एजेंसियों का चयन कर चुका है। चुनी गई एजेंसियों से काम करवाने की जिम्मेदारी वर्क सर्कल-1 से 10 तक वरिष्ठ प्रबंधकों की है।
प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के लिए कई बार बैठकें की। बैठकों में सिविल के दोनों जीएम को कई बार निर्देश भी दिए तेजी से काम नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्राधिकरण ने पहले 15 जून, फिर 30 जून और 15 जुलाई तारीखें मरम्मत पूरी करने के लिए तय की थी। अब जुलाई गुजर जाने के बाद अधिकतर सड़कें उखड़ी हुई हैं।
विज्ञापन



यहां पर उखड़ी पड़ी हैं सड़कें-

सेक्टर-24- केंद्रीय विद्यालय से नोएडा एलिवेटेड रोड व सेक्टर-22 की तरफ जाने वाली सड़क उखड़ी पड़ी हुई है।

सेक्टर-73- विकास मार्ग से महादेव अपार्टमेंट की ओर जाने वाली सड़क ध्वस्त पड़ी हुई है। इस सड़क से सर्फाबाद की बड़ी आबादी का भी आवागमन होता है।

सेक्टर-71 अंडरपास- ऊंची-नीची टीलेनुमा बनी अंडरपास की सड़क अब कई जगहों पर टूटकर उखड़ चुकी है।

सेक्टर-35- सेक्टर-25 ए अंडरपास से सेक्टर-49 की तरफ जाने वाली सड़क सेक्टर-35 के सामने उखड़ी हुई है।

----------------



सड़क मरम्मत व नई सतह बिछाने के काम में तेजी के निर्देश सभी वर्क सर्कल को दिए गए हैं। हर एक वर्क सर्कल में सड़कों से जुड़े कितने प्रतिशत काम हुआ यह समीक्षा जल्द ही की जाएगी।- एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed