{"_id":"6a709193fc0b65fe680d053e","slug":"under-14-inter-school-football-tournament-begins-noida-news-c-1-noi1095-4571291-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंडर-14 इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंडर-14 इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन बालक वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा में सोमवार को द्वितीय अंडर-14 इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विद्यालय की प्राधानाचार्य सुरभि भार्गव, उप-प्रधानाचार्य शीतल मित्तल, प्रधानाध्यापिका मोनालिसा सुनीत कुमार और एसएई के स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी ने संयुक्त रूप से किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेजबान कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा ने हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल, नोएडा को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को 1-0 से मात दी। वहीं, सोमरविले स्कूल, नोएडा ने सोमरविले स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 2-0 से हराया, जबकि एपीजे स्कूल, नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
बालिका वर्ग के मुकाबले कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा के जूनियर विंग में आयोजित किए गए। इसमें श्रीराम ग्लोबल स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने भारती पब्लिक स्कूल स्वास्थ्य विहार पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, शिव नादर स्कूल, नोएडा ने मेजबान कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा को 6-1 से हराया और आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी को 2-0 से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में नोएडा और एनसीआर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें हिस्सा लिया। कोच कुशांक रुस्तगी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है। आगामी दिनों में टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके बाद विजेता टीमों का फैसला होगा।