सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Designing Institute: Counseling on 15th for ad in BDesign

यूपी डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट : बैचलर इन डिजाइन में दाखिले के लिए 15 को काउंसलिंग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
UP Designing Institute: Counseling on 15th for ad in BDesign
विज्ञापन
- संस्थान ने एमबीए कोर्स बंद करने का लिया निर्णय, बीसीए की पढ़ाई होगी शुरू
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित उत्तर प्रदेश डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। संस्थान में बैचलर इन डिजाइन कोर्स के लिए पहली काउंसलिंग 15 अप्रैल से होगी। इसके ठीक एक महीने बाद दूसरी काउंसलिंग कराई जाएगी। इस कोर्स के लिए संस्थान में 30 सीटें उपलब्ध हैं। सत्र 2025-26 में कोर्स में करीब 27 छात्रों ने दाखिला कराया था। कॉलेज प्रशासन इस बार सभी सीटें भरने की उम्मीद जता रहा है।

कोर्स में दाखिले यूसीईईडी, जेईई और सीयूईटी के आधार पर लिए जाएंगे। हालांकि, सीटें खाली रह जाने पर 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश देने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए में होगी 60 सीटें

इस बार संस्थान में एक नया कोर्स बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की पढ़ाई 60 सीटों के साथ शुरू की जाएगी। इसके लिए फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर संस्थान ने एमबीए कोर्स को बंद करने का फैसला लिया है। इस कोर्स में छात्रों की रुचि कम होती जा रही थी। पिछले दो वर्षों में 30 सीटों के मुकाबले केवल तीन-तीन छात्रों ने ही दाखिला लिया। बताया गया कि एकेटीयू के मुख्य कैंपस में एमबीए की पढ़ाई शुरू होने के बाद से यहां नामांकन में गिरावट आई है। संस्था के निदेशक डॉ. कुमार संभव ने बताया कि छात्रों के लिए संस्था लगातार बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed