{"_id":"6a5a2dfc235c525f690ba7bc","slug":"violation-with-women-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100375-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला के साथ मारपीट कर दांत तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला के साथ मारपीट कर दांत तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव के जंगल में महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। विरोध करने पर धक्का मुक्की कर महिला के कपड़े फाड़ दिए। घायल महिला का दांत टूट गया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में नामजद कराई गई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में महिला परिवार के साथ रहती है। वह 16 जुलाई को जंगल में देशी दवा लेने के लिए जा रही थी। तभी गांव का एक युवक सुनसान जगह देखकर महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर महिला को धक्का मुक्की कर कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान मुंह व पैर पर चोट लगने से घायल हो गई। महिला का एक दांत टूट गया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।