{"_id":"6a85a269e70fd48d68026a73","slug":"vivekananda-house-tops-inter-house-chess-competition-noida-news-c-23-1-lko1064-103560-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटर-हाउस चेस प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटर-हाउस चेस प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को इंटर-हाउस चेस प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने रणनीतिक सोच, एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में शानदार मुकाबले देखने को मिले।
स्कूल के खेल शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया, कक्षा 3 से 5 वर्ग में विवेकानंद हाउस के विवान वत्स ने पहला स्थान पाया। राधाकृष्णन हाउस के अथर्व बालियान दूसरे और विवेकानंद हाउस के शिनॉय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग में विवेकानंद हाउस के राघव दुबे विजेता बने। राधाकृष्णन हाउस के आयुष कुमार ने दूसरा और द्विज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में टैगोर हाउस की गौरिका सिंह ने बाजी मारी। टेरेसा हाउस के समर्थ गुप्ता दूसरे और विवेकानंद हाउस के वंश कसाना तीसरे स्थान पर रहे।
सर्वाधिक प्रदर्शन के आधार पर विवेकानंद हाउस ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। राधाकृष्णन हाउस उपविजेता बना। टैगोर हाउस तीसरे और टेरेसा हाउस चौथे स्थान पर रहे। अध्यक्ष टीपी सिंघल, उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता, प्रधानाचार्य राजीव वर्मा और एचआर प्रमुख दीपा दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।