फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commandant Rajiv Panwar honored with President Police Medal CISF SSG in Greater Noida

UP: कौन हैं ग्रेटर नोएडा के कमांडेंट राजीव पंवार, जिन्हें 24 साल की सेवा के बाद मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Wed, 19 Aug 2026 06:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

सीआईएसएफ एसएसजी ग्रेटर नोएडा में कार्यरत कमांडेंट राजीव पंवार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके बेहतर योगदान के लिए मिला है।

विज्ञापन
Commandant Rajiv Panwar honored with President Police Medal CISF SSG in Greater Noida
राजीव पंवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईएसएफ एसएसजी ग्रेटर नोएडा में कार्यरत कमांडेंट राजीव पंवार को राष्ट्रीय सुरक्षा में बेहतर योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आने वाले पंवार ने 24 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में सुरक्षा और सामरिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में पहचान बनाई है।

विज्ञापन

नेशनल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी अकादमी, हैदराबाद में विशेष रणनीति प्रशिक्षण विंग के संस्थापक के रूप में उन्होंने विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों को उन्नत सामरिक प्रशिक्षण दिया। आईपीएस प्रशिक्षुओं तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों को भी प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और जर्मनी में विशेष प्रशिक्षण हासिल कर उन्होंने अपनी विशेषज्ञता को और व्यापक बनाया। सेवाकाल में 40 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान, एनएसजी में तीसरे डेप्युटेशन के लिए चयन और केंद्रीय गृह मंत्री पदक जैसे सम्मान उनकी उपलब्धियों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed