फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neither clean drinking water nor toilet-lack of basic amenities in the school

Noida News: न पीने का साफ पानी न शौचालय, स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Wed, 19 Aug 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Neither clean drinking water nor toilet-lack of basic amenities in the school
फोटो
विज्ञापन

जेवर के नगला करौली इंटर काॅलेज में दिखा सुविधाओं का आभाव, छात्राओं के लिए भी नहीं है पर्याप्त व्यवस्था
-एक हैंडपंप जर्जर, दूसरे का पानी पीने योग्य नहीं; छात्रों के लिए नहीं है शौचालय

फिरदौस आलम
यमुना सिटी। जेवर ब्लॉक के इंटर कॉलेज नगला करौली में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कॉलेज परिसर में पीने के लिए साफ पानी और पर्याप्त शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंपों में एक का हैंडल गायब है और वह जर्जर हालत में पड़ा है। दूसरे हैंडपंप से निकलने वाला पानी भी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलेज में फिलहाल दो शौचालय हैं। इनमें से एक का इस्तेमाल शिक्षक और स्टाफ करते हैं, जबकि दूसरा छात्राओं के लिए है। शिक्षक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों के लिए एक भी शौचालय नहीं है। पहले तीन शौचालय थे, लेकिन एक टूटने के बाद उसे अब तक ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन


परिसर में उखड़ रही मिट्टी, दीवारों पर काई
कॉलेज परिसर की ऊपरी सतह की मिट्टी सूखकर पपड़ी के रूप में उखड़ रही है। दीवारों पर काई जम गई है। एक छात्र ने बताया कि बारिश के दौरान परिसर में पानी भर जाता है, जिससे मिट्टी में फिसलन हो जाती है और हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य रहे नदारद, स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप
बुधवार को कॉलेज की स्थिति जानने पहुंची अमर उजाला की टीम को प्राचार्य परिसर में नहीं मिले। उनके कमरे में कंप्यूटर पर बैठे राकेश नामक व्यक्ति पर टीम के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। आरोप है कि शिक्षक बीरेंद्र कुमार और एक अन्य कर्मचारी की मौजूदगी में मोबाइल से कॉलेज की बदहाली की तस्वीरें भी डिलीट करवा दी गईं। कॉलेज प्रबंधन के इस रवैये से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इंटर कॉलेज में जो भी कमियां पाई जाएंगी, उसे ठीक किया जाएगा। इंटर कॉलेज के प्राचार्य से जवाब तलब किया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। -- चंद्र शेखर, जिला निरीक्षक अधिकारी, जनपद गौतम बुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed