{"_id":"6a85c3923a6e2d39280797ab","slug":"fdsgfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103604-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कलेक्शन एजेंट से 3.50 लाख की लूट में नया मोड़, पीड़ित के बयान पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कलेक्शन एजेंट से 3.50 लाख की लूट में नया मोड़, पीड़ित के बयान पर उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.50 लाख की लूट में जांच के घेरे में आया पीड़ित
- बीटा-2 कोतवाली पुलिस को घटना के संबंध में मिली अहम जानकारी
- मंगलवार को एक कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी थी लूट की सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस दो दिन बाद भी कलेक्शन एजेंट से 3.50 लाख की लूट का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि घटना के संबंध में अहम जानकारी मिली है। पीड़ित की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पीड़ित के बयान और घटना के तथ्य अलग-अलग है। पुलिस ने पीड़ित को भी अपनी जांच में शामिल किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
सादुल्लापुर गांव निवासी पुनीत, राघव नाम के व्यक्ति के यहां चालक का काम करता है। राघव का ब्लिंकिट स्टोर्स से कैश कलेक्शन का काम है। मंगलवार को पुनीत स्टोर्स से कलेक्शन कर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। आरोप है कि 3.50 लाख की नगदी से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रखा था। दोपहर करीब 1:10 बजे जतन भाटी गोल चक्कर के पास कार की रफ्तार धीमी थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने कार की खिड़की का शीशा तोड़कर बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही थी।
अब जांच में पुलिस ने पीड़ित को भी शामिल किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नहीं दिखे है। पीड़ित ने भी घटना को लेकर दो बार अलग-अलग जानकारी दी। शिकायत भी बदली। इस पर पीड़ित को भी जांच में शामिल किया गया है। उसकी भूमिका संदिग्ध है। घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिली है।