फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Watchman beaten up in dispute over vacating a house.

Noida News: मकान खाली कराने के विवाद में चौकीदार को पीटा

Fri, 31 Jul 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Watchman beaten up in dispute over vacating a house.
ग्रेटर नोएडा। नलगढा गांव में मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में एक चौकीदार को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता यदुवीर राय उर्फ राकेश नलगढा, मनोज शर्मा के मकान की देखरेख करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात चौकीदारी के दौरान नलगढा निवासी विद्या देवी, उनके पुत्र दलीप और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर मकान पर पहुंचे। आरोपियों ने मकान खाली करने की धमकी दी और इनकार करने पर उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed