{"_id":"6a183372866698428c09da8a","slug":"water-crisis-deepens-in-ju-3-tanks-empty-people-worried-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95974-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ज्यू-3 में पानी संकट गहराया, टंकियां खालीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ज्यू-3 में पानी संकट गहराया, टंकियां खालीं, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कम प्रेशर पर सप्लाई से टंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ज्यू-3 स्थित सी-ब्लॉक में कई दिनों से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय पानी की सप्लाई का प्रेशर कम होने से घरों की टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज करने में मुश्किल होने लगी है। सेक्टर ज्यू-3 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने बताया कि सी-ब्लॉक में पानी की सप्लाई लगातार कम प्रेशर से दी जा रही है। पानी के कम प्रेशर की वजह से अधिकतर घरों की टंकियां खाली पड़ी हैं और लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पानी जैसी बुनियादी सुविधा का प्रभावित होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों और जल विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला गया है।
Trending Videos