सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women are ahead in every field, awareness will create a safe society

Noida News: महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, जागरूकता से बनेगा सुरक्षित समाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Women are ahead in every field, awareness will create a safe society
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos



--अमर उजाला अपराजिता --


- छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ‘अब वह समय नहीं रहा जब महिलाएं पुरुषों से पीछे मानी जाती थीं। आधुनिक दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सशक्त बन चुकी हैं। अब आवश्यकता है जागरूक होने की।’ यह बातें जिला स्काउट मास्टर एवं बालिका शिक्षा की नोडल अधिकारी ज्योतिर्माई पांडेय ने मंगलवार को कहीं। वे दादरी क्षेत्र के जुनपत गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
डॉक्टर पांडेय ने विकृत मानसिकता के व्यक्ति द्वारा गलत व्यवहार करने पर उससे निपटने के तरीके बताए। ऐसी स्थिति में उन्होंने 1090, 1098 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति में डरने की बजाय शांत रहकर साहस के साथ उसका सामना करना चाहिए। डॉ. पांडेय ने कहा कि किसी भी प्रकार का अपराध होने की स्थिति में चुप रहने की बजाय अपनी आवाज उठाएं। पुलिस हर समय आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और एक कॉल पर मदद उपलब्ध कराती है। आप अपनी पहचान गुप्त भी रख सकतीं हैं। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखें और अपने आसपास की महिलाओं और बालिकाओं को भी इनके बारे में जागरूक करें। तभी एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं में दिखा उत्साह
- कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सुरक्षा के तरीकों को समझा और बाद में अपने सवाल भी पूछे। इस मौके पर प्रधानाचार्य स्निग्धा उपाध्याय, शिक्षक गीता पाठक, निर्मल गुप्ता, आराधना, मनीषा, सीमा नागर, मधु भाटी, गुलाबी तथा विनोद भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed