सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   young man murdered attacked with stone over dispute for Rs fifteen hundred In Sector 64 of Noida

1500 रुपये के लिए खूनी अंत: नोएडा में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, फिर नाले में धकेला; फुटपाथ पर सोता था राहुल

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा के सेक्टर 64 में 1500 रुपये के विवाद में एक युवक ने साथी की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, पुलिस जांच कर रही है।
 

young man murdered attacked with stone over dispute for Rs fifteen hundred In Sector 64 of Noida
1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा सेक्टर-64 में महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवक को नाले में धक्का दे दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos


पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो फुटपाथ पर सोता था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी रवींद्र, उम्र 30 वर्ष, पुत्र बनवीर सिंह, निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड को हिरासत में ले लिया गया है। रवींद्र भी फुटपाथ पर ही सोता था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल और आरोपी रवींद्र के बीच 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि रवींद्र ने राहुल पर हमला कर दिया। उसने राहुल के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद उसे नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों फुटपाथ पर ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed