{"_id":"69a0155661eb794059033746","slug":"video-bhangel-traders-in-noida-raised-the-problem-in-amar-ujala-samvad-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: नोएडा में विभागों की अनदेखी, भंगेल व्यापारियों की बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: नोएडा में विभागों की अनदेखी, भंगेल व्यापारियों की बनी परेशानी
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:11 PM IST
Link Copied
नोएडा शहर के सबसे पुराने बाजारों में शामिल भंगेल बाजार इन दिनों जाम के जाल में फंसा हुआ है। आलम यह है कि पुलिस चौकी के आस पास का अतिक्रमण गेझा रोड को हर रोज जाम कर देता है, तो वहीं व्यापारियों की ओर से इकट्ठा फंड से तैयार वनवे रास्ता सिर्फ हफ्तेभर में बंद होने से हजारों ग्राहकों का आना बंद हो गया।
भंगेल बाजार में बुधवार को व्यापारियों संग अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संवाद में शामिल होकर अपनी समस्याएं बताई। व्यापारी राजीव गुप्ता ने बताया कि पांच साल में बाजार की दुर्दशा हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने लंबे समय बात भंगेल एलिवेटेड जस तस तैयार तो कर दिया, लेकिन उसका ड्रेनेज सिस्टम ऐसा है कि एलिवेटेड का पानी नीचे बनी दुकानों और लोगों के सिर पर गिरता है। सुभाष गर्ग ने कहा कि नीचे की सड़क पिछले पांच सालों से जर्जर है, जहां सिर्फ धूल धूल नजर आती है। अभिषेक त्यागी ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय सिर्फ एक बना है जिसकी कभी देख रेख नहीं होती। राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस चौकी के आस पास और डिवाइडर में इतना अतिक्रमण है कि पूरी रोड का सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा ही खुला है, जिसके चलते वाहन मार्केट तक आ ही नहीं पाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।