अली अब्बास जफर ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, अहान पांडे निभाएंगे लीड रोल; यह एक्ट्रेस होगी फीमेल लीड
फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और ये भी खुलासा कर दिया है कि फिल्म में लीड रोल में कौन रहेगा।
विस्तार
फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपनी नई एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
यह एक्टर निभाएगा लीड रोल
अली अब्बास जफर की इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अहान पांडे नजर आएंगे, जिनकी पिछली फिल्म सैयारा ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। यह अहान की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में लगभग एक महीने तक चलेगा।
सोमवार को अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर अहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर शूटिंग की शुरुआत का ऐलान किया। तस्वीर में अहान ब्लैक आउटफिट और लेदर जैकेट में काफी डैपर नजर आए, वहीं अली अब्बास जफर भी ऑल-ब्लैक लुक के साथ ब्राउन जैकेट में दिखे। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
शरवरी होंगी फीमेल लीड
इस फिल्म में अहान के अपोजिट शरवरी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 में फिल्म की टीम लंदन शेड्यूल के लिए रवाना होगी, जहां एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पांच दिनों तक चलेगी। बताया जा रहा है कि अहान ने इस फिल्म के लिए कड़ी तैयारी की है, जिसमें हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हथियारों की ट्रेनिंग शामिल है। यह फिल्म उन्हें ‘सैयारा’ से बिल्कुल अलग अवतार में पेश करेगी।
निर्माता जुलाई 2026 तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं और इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने का लक्ष्य है। वहीं खबरें यह भी हैं कि ऐश्वर्य ठाकरे, जिन्होंने ‘निशांची’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।