सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth died due to collision with dumper at Tigri roundabout in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा सड़क हादसा: तिगरी गोल चक्कर पर डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आदेश शर्मा की मौत; चालक फरार

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा के तिगरी गोल चक्कर के पास बुधवार देर रात अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार आदेश शर्मा की मौत हो गई। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

Youth died due to collision with dumper at Tigri roundabout in Greater Noida
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में तिगरी गोल चक्कर के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चश्मदीदों का के अनुसार एक अज्ञात डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कोतवाली बिसरख पुलिस के अनुसार बुधवार को तिगरी गोल चक्कर के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान आदेश शर्मा निवासी सिद्धार्थ विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed