{"_id":"6a67581e13fa00239d0e6d68","slug":"now-you-can-also-pursue-a-one-year-pg-program-from-sol-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147768-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब एसओएल से भी एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब एसओएल से भी एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम कर सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को दाखिले का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब चार वर्षीय स्नातक करने वाले छात्र एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम कर सकेंगे। यह पाठ्यक्रम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में 2026-27 (जुलाई-अगस्त) से संचालित होंगे, जिसके लिए जल्द ही दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस सत्र में कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, हिंदी और संस्कृत विषयों में एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम चलाया जाएगा। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने स्पष्ट किया कि इससे मौजूदा दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे और दोनों साथ-साथ चलेंगे। डीयू ने हाल ही में नियमित कॉलेजों के छात्रों के लिए भी एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम शुरू किया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप एसओएल ने स्नातक पाठ्यक्रमों में माइनर इलेक्टिव के तौर पर डेटा एनालिटिक्स को भी शामिल किया है, जो बीबीए, बीएमएस, बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स और बीकॉम (ऑनर्स) के छात्रों के लिए उपलब्ध होगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा और नए कौशल के जरिये करियर के अवसर प्रदान करना है।