फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Balai's pond mired in a swamp of promises; BDPO now takes cognizance.

Nuh News: वादों के दलदल में फंसा बलई का जोहड़, अब बीडीपीओ ने लिया संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड के बलई गांव के नई मोहल्ले में स्थित जोहड़ (तालाब) इस समय गंदगी और जलकुंभी का साम्राज्य बन चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई थी।

ग्रामीणों और पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान की पुरजोर मांग के बाद, प्रशासन हरकत में आया था। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण ने संबंधित अधिकारियों को तालाब की तत्काल सफाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर 15 दिनों के भीतर इस जोहड़ को पूरी तरह साफ करने का बड़ा दावा भी किया गया था। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों को लगा था कि अब उन्हें इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


धरातल पर कुछ नहीं बदला, हादसों का डर बरकरार

हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से किए जा रहे इन बड़े-बड़े दावों और आश्वासनों के बावजूद धरातल पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति जस की तस बनी हुई है और पूरा तालाब आज भी जलकुंभी से ढका है। स्थानीय निवासी शेरू नंबरदार, सलमु, जाकिर और कासिम का कहना है कि प्रशासन के झूठे भरोसे से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जोहड़ में पशुओं के गिरने और बच्चों के डूबने का खतरा हर पल बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बीडीपीओ विशाल आजाद ने संभाला मोर्चा

जब इस मामले में अब तक कोई जमीनी कार्रवाई नहीं हुई, तो अब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल आजाद ने इस पूरे प्रकरण का स्वतः संज्ञान लिया है। बीडीपीओ विशाल आजाद ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि ग्रामीणों की यह समस्या बेहद गंभीर है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर जल्द से जल्द जोहड़ की सफाई का कार्य शुरू करवाया जाएगा। अब देखना यह है कि बीडीपीओ के इस नए भरोसे के बाद ग्रामीणों को कब तक राहत मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed