फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Street play on menstrual awareness in Khedla; 31 women underwent HIV testing.

Nuh News: खेड़ला में माहवारी जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक, 31 महिलाओं ने कराया एचआईवी परीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। ग्राम पंचायत खेड़ला में अनुभूति संस्था की ओर से माहवारी जागरूकता और स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं और किशोरियों को माहवारी से जुड़े मिथकों, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कुल 37 महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया।

अनुभूति संस्था की सिविक फेलो रेनू सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और महिलाओं को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाने, सामाजिक वर्जनाओं से बाहर निकलने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं एचआईवी काउंसलर मीना ठाकुर ने नाटक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सामुदायिक गतिविधियां जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने माहवारी से जुड़े प्रचलित मिथकों पर विस्तार से चर्चा की, महिलाओं और किशोरियों के सवालों के जवाब दिए तथा सही एवं वैज्ञानिक जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में स्वैच्छिक एचआईवी परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 31 महिलाओं ने अपनी इच्छा से एचआईवी जांच कराई। प्रतिभागियों ने खुलकर अपने सवाल रखे और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी हासिल की। आयोजकों के अनुसार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और एचआईवी परीक्षण के प्रति दिखाई गई जागरूकता कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। कार्यक्रम में रेनू सिंगला, प्रियंका, काजल, हसीना, राहुल और फरजाना सहित गांव की अन्य महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed