फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Rain exposes poor drainage system, waterlogging on many roads

Nuh News: बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई मार्गों पर जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरसात में कई मकानों में घुसा पानी तो बाजार में दुकानें भी देरी से खुलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बुधवार सुबह से शुरू हुई लगातार बारिश ने पुन्हाना शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप से सामने आई। सड़कों पर कई-कई फुट तक पानी जमा होने से आमजन का जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान शहर के हाट बाजार, बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्ग, जमालगढ़ रोड, जुरहरा रोड, सब्जी मंडी, ब्राह्मण मोहल्ला, काशी चौक, आर्य समाज मार्ग, मशीन चौक तथा पुराना थाना मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को हुई। बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्ग पर कई फुट पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन बंद हो गए, जबकि चारपहिया वाहनों की रफ्तार भी थम गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में जल निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई नालियां या तो अतिक्रमण की चपेट में हैं या फिर उनकी नियमित सफाई नहीं होने के कारण बरसाती पानी की निकासी बाधित हो रही है। नतीजतन थोड़ी देर की तेज बारिश में ही सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि वर्षों से इस समस्या को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।बाजार क्षेत्र में जलभराव के कारण दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। कुछ दुकानों में पानी घुसने की आशंका के चलते दुकानदारों को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मानसून की शुरुआत में ही यदि यह स्थिति है तो आगामी दिनों में होने वाली भारी बारिश के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। नागरिकों ने समय रहते आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को हर वर्ष ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed