{"_id":"6a6a4eb38f9fce8eb4063284","slug":"bhadas-school-to-receive-football-kits-following-students-request-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114093-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: छात्रों की फरमाइश पर भादस स्कूल को मिलेगी फुटबॉल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: छात्रों की फरमाइश पर भादस स्कूल को मिलेगी फुटबॉल किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के गांव भादस स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय बच्चों के चेहरे खिल उठे, जब जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने उनकी मांग पर स्कूल के लिए फुटबॉल खेल किट उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कक्षा छठी के विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई, खेल, स्वास्थ्य, भविष्य की योजनाओं और मिड-डे-मील की गुणवत्ता को लेकर खुलकर बातचीत की।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए और खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग रखते हुए फुटबॉल किट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने बिना देर किए इस मांग को स्वीकार करते हुए जल्द किट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, स्कूल में कक्षा छठी से बारहवीं तक करीब 689 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसा शैक्षणिक माहौल तैयार करना है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ खेल और व्यक्तित्व विकास के समान अवसर मिलें।