{"_id":"6a6a50606fb1226ede01cf2a","slug":"rajiv-gandhi-sports-stadium-to-undergo-a-makeover-nuh-news-c-1-1-noi1546-4557126-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपायुक्त ने पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। फिरोजपुर झिरका स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नए स्वरूप में दिखाई देगा। इस पर 65 लाख खर्च होंगे। उपायुक्त ने बुधवार को स्टेडियम का दौरा कर यहां चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम की भौगोलिक स्थिति अत्यंत उपयुक्त है। इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मेवात विकास अभिकरण का उद्देश्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।
उपायुक्त ने बताया कि स्टेडियम के पुनरुद्धार कार्य के तहत क्रिकेट पिच, बाउंड्री वॉल, पानी के टैंक तथा मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं मुख्य भवन (हॉल) की छत से संबंधित कार्य अलग से कराया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 65 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगामी दो माह के भीतर स्टेडियम का संपूर्ण पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम का संचालन एवं रखरखाव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका को सौंप दिया जाएगा, जिससे यहां खेल गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि स्टेडियम पूरी तरह विकसित होने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उपायुक्त ने बताया कि स्टेडियम के पुनरुद्धार का कार्य पंचायती राज विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, पंचायती राज विभाग के एसडीओ बच्चू सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।