{"_id":"6a6a540d9c49a921e00518ac","slug":"the-farmers-doubts-were-addressed-at-the-camp-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114092-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: शिविर में किसानों की शंकाओं का समाधान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: शिविर में किसानों की शंकाओं का समाधान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के निर्देशों के तहत बुधवार को अनाज मंडी पुन्हाना में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मार्केट कमेटी पुन्हाना के चेयरमैन महादेव पटेल की अध्यक्षता तथा मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 100 किसानों और मंडी से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा खरीद व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर किसानों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को समय-समय पर नई योजनाओं, खरीद प्रक्रियाओं और कृषि विपणन संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे और सुझाव दिए। अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त से पहले 5 अगस्त और 12 अगस्त को भी मंडी में दो और किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। 15 से 20 अगस्त के बीच मार्केट कमेटी पुन्हाना के अधीन आने वाले तीन गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। संवाद