सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Hearing on 6 complaints held in Samadhan Camp

Nuh News: समाधान शिविर में 6 शिकायतों पर हुई सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसीयूटी अमितेज पांगटे और एसडीएम कुँवर आदित्य विक्रम ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं। एसीयूटी अमितेज पांगटे ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निवारण की सुविधा मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर डीएसपी नूंह पृथ्वी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, उप-सिविल सर्जन डॉ. आशिष सिंगला और एलडीएम सागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed