{"_id":"6a062e1d160c6dedb30f125a","slug":"roadways-union-came-out-in-support-of-fire-brigade-workers-warned-the-government-of-traffic-jam-nuh-news-c-25-1-mwt1001-112048-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: दमकल कर्मचारियों के समर्थन में उतरी रोडवेज यूनियन, सरकार को दी चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: दमकल कर्मचारियों के समर्थन में उतरी रोडवेज यूनियन, सरकार को दी चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नूंह। नूंह डिपो में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। यूनियन ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दमकल कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डिपो उपप्रधान प्रमोद अहलावत की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन डिपो सचिव जयसिंह चौहान ने किया। इस दौरान राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार दमकल विभाग में कर्मचारियों की मांगों को मानने के बजाय रोडवेज चालकों से काम करवाने की कोशिश कर रही है, जो गलत है। यूनियन नेताओं ने बताया कि सोनीपत में दमकल विभाग में ड्यूटी के दौरान घायल हुए रोडवेज कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाए। साथ ही फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दो कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई गई। कर्मचारियों ने जोखिम भत्ता, मेडिकल सुविधा, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, पुरानी पेंशन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द बातचीत कर समाधान नहीं निकालती तो रोडवेज कर्मचारी भी अन्य विभागों के साथ मिलकर काम बंद और चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
Trending Videos