सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Strict action on habitual criminals, instructions to five to attend the police station

Nuh News: आदतन अपराधियों पर सख्ती, पांच को थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उन्हें समय-समय पर संबंधित थानों में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें अरशद पुत्र जमालु उर्फ जमालुद्दीन निवासी महूं, साहिल उर्फ काला निवासी रोजका मेव, शाहिद पुत्र आमीन निवासी अड़बर, जैकम पुत्र इस्माइल निवासी दोरखी तथा शाहिद पुत्र रफी निवासी अरावली कॉलोनी शामिल हैं। ये सभी आरोपी गोकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी अरशद पर गुरुग्राम, फरीदाबाद, नगीना, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 20 मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल उर्फ काला पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed