{"_id":"6a5689e7c7cbb6e31c0fea3a","slug":"heavy-rains-bring-pleasant-weather-relief-from-the-heat-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113619-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलभराव बना परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को नूंह जिले में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश के बाद खेतों में नमी आने से धान, बाजरा, ज्वार और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही के बीच शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है। खेतों में नमी की कमी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब किसान खेती के कार्यों में तेजी ला सकेंगे। किसान ताहिर, मुकेश, इलियास व जुबेर का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। धान में पानी की ज्यादा जरूरत है तो ज्वार बाजरे के लिए भी पानी जरूरी है। हालांकि, तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। नूंह शहर के कई प्रमुख बाजारों, सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा और पैदल राहगीरों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आ जाती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। बारिश ने एक ओर जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी, वहीं दूसरी ओर शहर में जलभराव ने विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर दी। अब लोगों की नजर आने वाले दिनों की बारिश और प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हुई है। खबर लिखे जाने तक मामूली बारिश जारी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
बारिश की जरूरत पिछले कई दिनों से महसूस की जा रही थी। यह फसलों के लिए बेहतर साबित होगी। इससे जिले के किसान बहुत खुश है। अगले कुछ और दिन बारिश होने की उम्मीद है। - डॉ अजीत सिंह, एसडीओ नूंह।