{"_id":"6a5689ae5735f3d5720dd311","slug":"maximum-number-of-youth-should-take-advantage-of-the-free-training-conducted-for-agniveer-recruitment-dc-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113617-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती के लिए संचालित निशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक युवा उठाए लाभ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती के लिए संचालित निशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक युवा उठाए लाभ : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथी
अनुभवी पूर्व सैनिक देंगे प्रशिक्षण, मेरिट के आधार पर होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के युवाओं से अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए संचालित किए जा रहे निशुल्क विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। डीसी और मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एमडीए, जिला सैनिक बोर्ड, नूंह और ऑलिव हेरिटेज फाउंडेशन के माध्यम से पूर्णत निशुल्क संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नूंह के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए शारीरिक, शैक्षणिक एवं मानसिक रूप से तैयार करना है। कार्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।
जिले के अधिक से अधिक युवा निशुल्क प्रशिक्षण लेकर भारतीय सेना में चयनित होकर राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अनुभवी पूर्व सैनिकों एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सेना के निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सेना के मानकों के अनुसार शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी, नियमित मॉक टेस्ट, विशेष मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित समग्र प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं का चयन सीमित सीटों पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
यह नियम-शर्तें पूरी करना जरूरी
डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जिला नूंह का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों, वह शारीरिक एवं चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः फिट हो तथा उसके शरीर पर कोई टैटू न हो। उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और भारतीय सेना में भर्ती होने के अपने सपने को साकार करने के लिए समय रहते आवेदन करें। इच्छुक अभ्यर्थी यासीन मेव डिग्री कॉलेज (वाईएमडी), नूंह से आवेदन पत्र प्राप्त कर वहीं जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सूबेदार (सेवानिवृत्त) रणबीर सिंह के मो. 9625639597 तथा सुश्री मोनिका यादव के मो. 9217313811 पर संपर्क किया जा सकता है।