फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Javed Khan launched a public relations campaign for the rally.

Nuh News: रैली के लिए जावेद खान ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
पिनगवां। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता जावेद खान लगातार क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क साध रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। जावेद खान ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन और उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की इस जनसभा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर गांवों में पहुंचकर लोगों को रैली का निमंत्रण दिया जा चुका है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed