{"_id":"698a032c551eb3c6d609ec44","slug":"joint-group-of-all-employees-union-and-citu-reached-nuh-nuh-news-c-25-1-mwt1001-109798-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह पहुंचा सर्व कर्मचारी संघ व सीआईटीयू का संयुक्त जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह पहुंचा सर्व कर्मचारी संघ व सीआईटीयू का संयुक्त जत्था
विज्ञापन
विज्ञापन
12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
नूंह। जिले में सर्व कर्मचारी संघ और सीआईटीयू के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक संयुक्त जत्था गांधी पार्क नूंह पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने गगनभेदी नारों के साथ जत्थे का स्वागत किया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान समून खान और सीआईटीयू के जिला प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि सभा का संचालन जिला सचिव जयकुंवार दहिया ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों की लंबित मांगों पर चर्चा करना और 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में चारों लेबर कोड, बिजली विधेयक बिल, हिट एंड रन ट्रांसपोर्ट बिल तथा तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग उठाई गई। साथ ही आठवें वेतन आयोग के गठन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने और सेवा शर्तों में सुधार की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो 12 फरवरी की हड़ताल को और अधिक मजबूती के साथ सफल बनाया जाएगा। नूंह से जीप जत्था नगीना, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जयभगवान, सविता मलिक, सुनील चिंडालिया, शब्बीर अहमद, वेद शर्मा, योगराज दीक्षित सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
Trending Videos