{"_id":"69b80f49438c254c8409d6f5","slug":"video-husband-gets-life-imprisonment-for-beating-wife-to-death-in-nuh-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: पत्नी को पीट-पीटकर मारने वाले पति को उम्रकैद, छह साल बाद कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: पत्नी को पीट-पीटकर मारने वाले पति को उम्रकैद, छह साल बाद कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला
नूंह में वर्ष 2019 में पत्नी की हत्या के मामले में जिला की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रेणु राणा की अदालत ने दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करीब छह वर्ष तक चली सुनवाई के बाद सोमवार को अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया।
पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2019 को थाना तावड़ू क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। आरोपी लजरुस पुत्र शिबु नकसिया निवासी जिला दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), हाल निवासी हनुमान नगर खोरी कलां में किराये के मकान में अपनी पत्नी सुशिता के साथ रहता था। मकान की देखरेख करने वाले ज्ञानचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि लजरुस शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर मारपीट करता था।
घटना वाली रात भी आरोपी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसने सुशिता को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब अन्य किरायेदारों ने कमरे में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।