फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   man shot dead in Punhana over old enmity in nuh

अजरूद्दीन की गोली मारकर हत्या: भाई ने लिया भाई की मौत का बदला, घर में घुसकर सिर में मारी गोली; इलाके में तनाव

Mon, 17 Aug 2026 11:05 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नूंह
माई सिटी रिपोर्टर, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 11:05 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह-सात वर्ष पहले अजरूद्दीन की गांव के ही वसीम के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते अजरूद्दीन पर वसीम की हत्या करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि अजरूद्दीन फिलहाल जमानत पर बाहर था।

विज्ञापन
man shot dead in Punhana over old enmity in nuh
पुन्हाना में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के मेवात स्थित पुन्हाना उपमंडल के लहरवाड़ी गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजरूद्दीन निवासी लहरवाड़ी के रूप में हुई है। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन

 

वसीम से थी अजरूद्दीन की रंजिश
ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह-सात वर्ष पहले अजरूद्दीन की गांव के ही वसीम के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते अजरूद्दीन पर वसीम की हत्या करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि अजरूद्दीन फिलहाल जमानत पर बाहर था। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वसीम के भाई ने कथित तौर पर बदला लेने की नीयत से अजरूद्दीन के सिर में गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी परिवार सहित फरार
गोली लगने से अजरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में पुन्हाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed