फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Three-month-old infant dies in road accident on Nuh-Hodal Road

नूंह-होडल रोड पर दर्दनाक हादसा: मां की गोद से सड़क पर गिरा तीन माह का मासूम, मौके पर मौत; VIDEO

Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

नूंह-होडल रोड पर पेप्सी कंपनी के पास चलती बाइक से मां की गोद से गिरकर तीन माह के मासूम की मौत हो गई। बच्चे को बचाने के प्रयास में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। 

विज्ञापन
Three-month-old infant dies in road accident on Nuh-Hodal Road
नूंह-होडल रोड पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह-होडल रोड पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन माह के मासूम की मौत हो गई। हादसा पेप्सी कंपनी के पास हुआ, जहां चलती बाइक पर मां की गोद से बच्चा अचानक सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, पलवल जिले के रूपडाका गांव निवासी इम्तियाज अपनी पत्नी नजमा और तीन माह के बच्चे के साथ शाहपुर नंगली गांव जा रहे थे। पेप्सी कंपनी के पास अचानक बच्चा मां की गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान पीछे से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ रही थी। चालक ने सड़क पर गिरे बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बच्चे की मां नजमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल नजमा को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भेजा गया है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed