{"_id":"6a7de5616899862f030d5f50","slug":"new-corridors-and-expressways-worth-crore-to-be-built-to-combat-traffic-congestion-in-delhi-nuh-news-c-340-1-del1011-150595-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: दिल्ली में जाम से जंग के लिए 1.5 लाख करोड़ से बनेंगे नए कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: दिल्ली में जाम से जंग के लिए 1.5 लाख करोड़ से बनेंगे नए कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स-गुरुग्राम एलिवेटेड कॉरिडोर से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे तक बड़ा प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर, एक्सप्रेसवे, टनल, अंडरपास, सबवे और अन्य सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दक्षिण दिल्ली के भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के लोकसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। बिधूड़ी के अनुसार, करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 34,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना होते हुए वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं। वर्तमान में जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संपर्क मार्ग, डीएनडी-महारानी बाग-जैतपुर जंक्शन और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से चार लेन कनेक्टर के निर्माण की योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
वहीं, भविष्य की योजनाओं में एम्स से महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम तक एलिवेटेड कॉरिडोर, शिवमूर्ति-नेल्सन मंडेला मार्ग टनल, महरौली से गुरुग्राम बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग और आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। कालिंदी कुंज चौराहे पर इंटरचेंज, पंजाबी बाग-टिकरी बॉर्डर राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं।