सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Modern district library and center of excellence will be built in place of old SDM office

Nuh News: पुराने एसडीएम कार्यालय की जगह बनेगा आधुनिक जिला पुस्तकालय व उत्कृष्टता केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
15.45 करोड़ रुपये की लागत से एमडीए करेगा निर्माण, युवाओं को मिलेगी कोचिंग व डिजिटल सुविधाएं
Trending Videos


दिनेश देशवाल
नूंह। जिला मुख्यालय नूंह में वर्षों से जर्जर पड़े पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर की जगह अब एक आधुनिक जिला पुस्तकालय एवं उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसमें करीब 15.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा पूरा किया जाएगा, वहीं निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। इमारत की ड्राइंग बनवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
प्रशासन के अनुसार यह बहुमंजिला भवन शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। पुराना एसडीएम कार्यालय भवन लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में था। रखरखाव के अभाव में दीवारें कमजोर हो चुकी है और छतों में दरारें आ गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इसे उपयोग से बाहर करने का निर्णय लिया। अब इस जर्जर ढांचे को गिराकर आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत प्रस्तावित पांच मंजिला उत्कृष्टता केंद्र की दो मंजिलों में अत्याधुनिक जिला पुस्तकालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नीट, जेईई सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अब दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मेवात क्षेत्र के छात्रों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन मिल सकेंगे। भवन में आधुनिक अध्ययन कक्ष, कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए स्मार्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह केंद्र छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा। पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, विज्ञान, इतिहास और तकनीकी विषयों से जुड़ी हजारों पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासनिक बैठकों और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए एक विशाल कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा

केंद्र में एक विशाल कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निर्माण किया जाएगा, जहां प्रशासनिक बैठकों, शैक्षणिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया जा सकेगा। इससे जिला मुख्यालय को एक स्थायी और सुसज्जित सभागार की सुविधा मिलेगी। विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाएं यहां अपने कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगी। परियोजना की एक खास विशेषता यह भी है कि भूतल पर बुजुर्गों के लिए ‘विचार केंद्र’ विकसित किया जाएगा। यहां वे अखबार और पुस्तकें पढ़ सकेंगे, चाय-पानी के साथ आपस में बातचीत कर सकेंगे और सामाजिक जुड़ाव महसूस करेंगे। यह पहल बुजुर्गों के लिए मानसिक सुकून और सामुदायिक सहभागिता का स्थान बनेगी। निर्माण के दौरान भवन को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों से तैयार किया जाएगा। सौर ऊर्जा का उपयोग, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा संरक्षण जैसे प्रावधान भी शामिल किए जाएंगे, ताकि यह भवन आधुनिकता के साथ टिकाऊ विकास का उदाहरण बने।
--------
नीति आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नक्शा बनकर तैयार हो गया है। अब इस पर पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। जिसके बाद इस महत्वकांक्षी योजना पर काम शुरु हो जाएगा। परियोजना का उद्देश्य केवल एक इमारत बनाना नहीं, बल्कि जिले के बौद्धिक और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है। नया जिला पुस्तकालय एवं उत्कृष्टता केंद्र नूंह को शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान भी देगा। यहां समय-समय पर पुस्तक मेले, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, करियर गाइडेंस सेमिनार और सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। -अखिल पिलानी, सीईओ, मेवात विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed