{"_id":"6a6bb067f2ca40b3650410d5","slug":"nagina-block-committee-case-vigilance-steps-in-to-examine-allegations-probe-begins-nuh-news-c-1-1-noi1546-4560757-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना ब्लॉक समिति मामला: अब आरोपों की पड़ताल में उतरी विजिलेंस, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना ब्लॉक समिति मामला: अब आरोपों की पड़ताल में उतरी विजिलेंस, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना ब्लॉक समिति से जुड़े मामले में अब एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है। इस पूरे प्रकरण में लगे भ्रष्टाचार एवं धांधली के आरोपों की जांच के लिए स्टेट विजिलेंस (एंटी करप्शन ब्यूरो) गुरुग्राम की टीम ने आधिकारिक तौर पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस की टीम उन सभी चिन्हित स्थानों और संबंधित कार्यालयों की पड़ताल कर रही है, जहां-जहां अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। विजिलेंस की टीम द्वारा मौके पर जाकर साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस सीधी एंट्री से संबंधित विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप का माहौल है।
विजिलेंस रिपोर्ट के बाद आगे का कदम: बीडीपीओ
स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर भी इस हलचल का असर साफ दिखाई दे रहा है। नगीना के बीडीपीओ विशाल आजाद ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विजिलेंस की टीम पूरी निष्पक्षता से अपना काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया, विजिलेंस द्वारा की जा रही जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रिपोर्ट सामने आएगी। रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई या बयान दिया जा सकेगा।
दूध का दूध और पानी का पानी होगा
दूसरी ओर, मामले के शिकायतकर्ता निसार ने विजिलेंस जांच शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अब निष्पक्ष जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी और दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। गौरतलब है कि ब्लॉक समिति के कार्यों में धांधली को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। अब सभी की नजरें विजिलेंस की आने वाली अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।