फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Self-registration facility launched on the 'Samadhan' portal for plots.

Nuh News: भूखंडों के लिए समाधान पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण की सुविधा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
नूंह। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सारवान ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पात्र नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समाधान पोर्टल पर 500 वर्ग गज तक के आवासीय भूखंडों के लिए स्वयं पंजीकरण (सेल्फ रजिस्ट्रेशन) की सुविधा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे पात्र व्यक्ति, जिन्होंने वर्ष 2004 से पूर्व सरकारी भूमि पर 500 वर्ग गज तक आवासीय उपयोग के लिए कब्जा किया हुआ है तथा सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं अन्य शर्तों को पूरा करते हैं, वे समाधान पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

सारवान ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित समयावधि के भीतर समाधान पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण अवश्य कराएं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सही जानकारी अपलोड करें, ताकि आवेदन के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed