{"_id":"6a6baf38e1387426450eb560","slug":"waterlogging-at-badkali-chowk-pilgrims-on-the-yatra-likely-to-face-inconvenience-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114115-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बड़कली चौक पर जलभराव, यात्रा में श्रद्धालुओं को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बड़कली चौक पर जलभराव, यात्रा में श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। बड़कली चौक पर पिछले काफी समय से बनी जलभराव की समस्या का समाधान न होने से प्रशासन के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। हाल ही में एडीसी ने बड़कली चौक का दौरा कर जल्द जलभराव से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आस बंधी थी लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
3 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा इसी मुख्य मार्ग से होकर गुजरनी है। ऐसे में चौक पर फैला गंदा पानी और कीचड़ श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। समाजसेवी रजत जैन का कहना है कि यात्रा से पहले अगर बड़कली चौक को जलभराव मुक्त नहीं किया गया, तो दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री सतीश व स्थानीय निवासी गोविंद ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में बारिश जारी रही, तो चौक पर भीषण जलभराव तय है। सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीपीओ विशाल आजाद का दावा है कि नालों की सफाई कराई गई है और जहां काम बाकी है, वहां भी जल्द कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यात्रा से पूर्व बड़कली चौक पर ड्रेनेज की स्थायी व्यवस्था की जाए। संवाद