{"_id":"697bab90ce2cfd7a8c05fb14","slug":"new-dimension-given-to-the-goals-of-green-classroom-initiative-under-the-national-education-policy-nuh-news-c-25-1-mwt1001-109556-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ग्रीन क्लास रूम पहल के लक्ष्यों को दिया नया आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ग्रीन क्लास रूम पहल के लक्ष्यों को दिया नया आयाम
विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण पर्यावरण प्रहरी बनेंगे बदलाव के अग्रदूत : एसडीएम अंकिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत नूंह जिले के 10 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीन क्लासरूम पहल का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन एम3एम फाउंडेशन, एम3एम समूह की इकाई द्वारा किया गया। यह पहल प्लास्टिक कचरे को उपयोगी कक्षा अवसंरचना में परिवर्तित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, जिम्मेदारी और सतत विकास के मूल्यों को सुदृढ़ करेगी। इस पहल के तहत पूरी तरह रीसाइक्ल्ड प्लास्टिक से निर्मित 40 बेंच 10 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में स्थापित की गई हैं, जिससे विद्यालयों की बुनियादी सुविधाएं मजबूत हुई हैं और सततता को दैनिक शिक्षण प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय, फिरोजपुर नमक में मुख्य अतिथि एसडीएम नूंह अंकिता पुवार की उपस्थिति में किया गया। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो अनुभवात्मक शिक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता, जीवन कौशल और मूल्य-आधारित शिक्षा पर बल देती है। प्रारंभिक स्तर पर सततता को शिक्षा से जोड़कर यह कार्यक्रम जिम्मेदार और पर्यावरण-सचेत नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
पहल की सराहना करते हुए अंकिता पंवार, एसडीएम नूंह, ने इसके व्यावहारिक और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण की प्रशंसा की तथा जिले के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी इस मॉडल को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। एम3एम फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. पायल कांडरिया ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे जीवन का अनुभव बनना चाहिए। निपुण पर्यावरण प्रहरी के रूप में बच्चों को सशक्त बनाकर ग्रीन क्लासरूम पहल पर्यावरणीय जिम्मेदारी, नागरिक मूल्यों और समस्या-समाधान कौशल को प्रारंभिक अवस्था में ही विकसित करती है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के पूर्णतः अनुरूप है। इस अवसर पर डॉ. कुसुम मलिक, एफएलएन समन्वयक, नूंह, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विद्यालय प्रधानाचार्य, ग्राम प्रतिनिधि सरपंच इमरान, डॉ. ऐश्वर्या महाजन, प्रबंध न्यासी, एम3एम फाउंडेशन, तथा कृष्ण कुमार गौर, संस्थागत संबंध प्रमुख आदी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो: बच्चों को सम्मानित करने के उपरांत एसडीएम व अन्य अधिकारी।
Trending Videos