{"_id":"698a04dab203a7271c0eab54","slug":"protest-against-dumping-dirty-sewerage-water-into-the-pond-demonstrated-nuh-news-c-25-1-mwt1001-109797-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: सीवरेज का गंदा पानी तालाब में डालने का विरोध, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: सीवरेज का गंदा पानी तालाब में डालने का विरोध, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवाड़ी गांव की महिलाओं ने बीडीपीओ कार्यालय पर बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। कलवाड़ी गांव में सीवरेज का गंदा व बदबूदार पानी तालाब में डाले जाने को लेकर सोमवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर के समय कई महिलाएं तावड़ू स्थित खंड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप है कि गांव के नालों का गंदा पानी ड्रेनेज सिस्टम के जरिये तालाब में छोड़ा जा रहा है, जबकि तालाब पहले से ही लबालब भरा हुआ है। इस दौरान सरिता यादव, गीता देवी, राजबाला, सुषमा, नीलम, मोनिका, सुनीता, शीतल, माया देवी, बीरमति, वेदवती, निर्मला, सावित्री, सुदेश कुमारी, रेखा रानी, सुशीला, संतरा, निशा, बबली सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि वे ऐसा किसी भी सूरत में होने नहीं देंगी। महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि द्वारा कृषि भूमि में अवैध कॉलोनी काटी गई है और उसी कॉलोनी का गंदा पानी बड़े पाइपों के माध्यम से तालाब में छोड़ा जा रहा है। जबकि पंचायत के पैसों का उपयोग गांव के विकास कार्यों में होना चाहिए, न कि इस तरह के कार्यों में। ग्रामीणों ने इसे पंचायती फंड का दुरुपयोग बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह तालाब में गंदा पानी छोड़ा जाता रहा तो गांव के ट्यूबवेल का पानी भी दूषित और बदबूदार हो सकता है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीण सुभाष यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी विरोध कर चुके हैं और स्थानीय विधायक व सीएम विंडो में शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तावड़ू अरुण यादव ने बताया कि सोमवार को करीब दो दर्जन महिलाएं कार्यालय आई थी। मौके पर विभाग के दोनों एसडीओ को बुलाकर ग्रामीणों की समस्या को समझाया गया, जिसके बाद उनकी नाराजगी दूर हो गई और वे संतुष्ट नजर आई।
Trending Videos