सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   RAF's familiar exercise continues for the second day

Nuh News: आरएएफ का परिचित अभ्यास दूसरे दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 194 बटालियन की एक प्लाटून द्वारा किया जा रहा परिचित अभ्यास लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह अभ्यास 28 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से आई प्लाटून का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रेमचंद यादव कर रहे हैं, जबकि अभ्यास का आयोजन कमांडेंट किशोर कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास के दूसरे दिन आरएएफ प्लाटून ने थाना नगीना, सदर झिरका और थाना पुन्हाना के प्रभारियों सचिन कुमार, सुभाष चंद तथा ओमवीर सिंह से मुलाकात की। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों का दौरा कर पूर्व घटनाओं और क्षेत्र की संवेदनशीलता से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई। बड़कली चौक सहित अलीपुर, तिगरा, रनियाला, चित्तौड़ा, महू, तिगांव, चांदड़ाका, जैतलाका और बड़ेड गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया, वहीं तीनों थाना क्षेत्रों में मोबाइल पैट्रोलिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट प्रेमचंद यादव ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों से परिचित होना, प्रशासन व नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने लोगों से अफवाहों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की अपील भी की। अभ्यास के दौरान 194 आरएएफ बटालियन व हरियाणा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed