सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Relief to 40 thousand people... Approval for construction of Hathin Phirni Ring Road

Nuh News: 40 हजार लोगों को राहत... हथीन फिरनी रिंग रोड के निर्माण को मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


राज्य सरकार से 4.77 करोड़ रुपये के बजट से नवनिर्माण की मिली मंजूरी

सोमदेव आर्य


हथीन।
शहर के लोगों को एक कोने से दूसरे कोने में जाना अब आसान होगा। काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी फिरनी रिंग रोड के नवनिर्माण को मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 4.77 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इससे हथीन समेत आसपास के क्षेत्रों की करीब 40 हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।

नगर पालिका ने बजट मंजूरी मिलते ही नवनिर्माण की प्रकिया शुरू कर दी है। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से इस संबंध में औपचारिक स्वीकृति पत्र प्राप्त हो चुका है। अब तकनीकी स्वीकृति सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और शीघ्र ही टेंडर प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। फिरनी रिंग रोड पिछले करीब एक दशक से जर्जर हालत में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। रिंग रोड हथीन शहर की यातायात व्यवस्था का अहम हिस्सा मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने अपने कार्यकाल के दौरान रिंग रोड के नवनिर्माण का प्रस्ताव पालिका सदन से पारित कराया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मिलकर परियोजना के लिए बजट की मांग रखी। रिंग रोड का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर निदेशालय को भेजा गया और कई बार स्मरण पत्र भी प्रेषित किए गए। अब इन प्रयासों को सफलता मिली है।

पूर्व चेयरमैन ने बताया कि रिंग रोड का निर्माण महाराणा प्रताप पार्क से सतबीर महाशय के निवास तक और दादा गुलाब शाह चौक से कुंडा मंदिर, पशु अस्पताल से होते हुए फायर बिग्रेड कार्यालय तक आरएमसी रोड़ के रूप में किया जाएगा। नगर पालिका के एमई जावेद हुसैन ने बताया कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता सामग्री का उपयोग किया जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे। इस उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन और नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया है। शहरवासियों ने भी बजट स्वीकृति पर खुशी जताते हुए इसे हथीन के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article