सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Residents of Karhedi village deprived of basic facilities

Nuh News: बुनियादी सुविधाओं से वंचित करहेड़ी गांव के निवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़कों और गंदगी ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले की नगीना सब-तहसील के अंतर्गत आने वाला करहेड़ी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। विकास के दावों के बीच गांव की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। गांव की लगभग सभी लिंक सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जब सड़कों पर कीचड़ और गहरे गड्ढे बन जाते हैं।
ग्रामीण साकिर, आबिद, नसरु, जुबेर व मुस्ताक सहित अन्य लोगों का कहना है कि गांव की अधिकांश गलियां और संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार हैं। कच्ची और टूटी सड़कों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। गांव में नियमित सफाई न होने के कारण गलियों में गंदगी फैली रहती है। नालियों की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में गांव के सरपंच ने बताया कि पंचायत को विकास कार्यों के लिए अभी तक पर्याप्त बजट नहीं मिला है। बजट के अभाव में सड़क निर्माण और सफाई जैसे जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांव की फिरनी सड़क के लिए 56 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

प्रशासन से मांग- जल्द से जल्द व्यवस्था को किया जाए दुरस्त
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि करहेड़ी गांव की बदहाल स्थिति का तत्काल संज्ञान लिया जाए। पंचायत के खर्चों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जल्द से जल्द सड़क व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि करहेड़ी गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी विशाल आजाद का कहना है कि जेई व सेक्रेटरी के साथ मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लूंगा। जल्द गांव के जर्जर मार्गों का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed