{"_id":"6a6a4abb83b632b2890594d4","slug":"sana-a-daughter-of-mewat-won-a-bronze-medal-at-the-national-level-and-a-gold-medal-in-kolkata-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114103-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: मेवात की बेटी सना ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य और कोलकाता में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: मेवात की बेटी सना ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य और कोलकाता में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विजेता बॉक्सर सना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह जिले के खेडला गांव की बेटी ने नाम रोशन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात की बेटियां अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में नूंह जिले के खेडला गांव की होनहार बेटी सना ने बॉक्सिंग में अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीतकर पूरे मेवात और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
सना खेडला गांव निवासी अलीजन फौजी की पुत्री हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद कोलकाता में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
सना की सफलता से पूरे मेवात अंचल में गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और अल्वी समाज के लोगों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सना ने जिस तरह अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है, वह अन्य युवाओं के लिए भी मिसाल है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि सना का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में सना मेवात ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व मंच पर रोशन करेंगी।