{"_id":"69ad9b48a67aa86e8704b29d","slug":"saved-20-migratory-birds-in-singar-village-the-accused-left-the-bike-and-ran-away-nuh-news-c-25-1-mwt1001-110421-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: सिंगार गांव में 20 प्रवासी पक्षी बचाए, आरोपी बाइक छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: सिंगार गांव में 20 प्रवासी पक्षी बचाए, आरोपी बाइक छोड़कर भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछोर थाना पुलिस ने सिंगार गांव में शिकार कर बेचने के लिए लाए गए 20 प्रवासी पक्षियों को बचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम ने पक्षियों को कब्जे में लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार बिछोर थाना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मढियाकी मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिंगार गांव के होली चौक पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में प्रवासी पक्षी जलमुर्गा लाकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी अपनी बाइक और पक्षियों को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अकरम निवासी किडानेर, जुरहेड़ा राजस्थान के रूप में हुई है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos