फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   SIR: 72,050 ASDD cases identified, 10.92% voters affected

एसआईआर: 72,050 एएसडीडी मामलों की पहचान, 10.92 फीसदी मतदाता प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति जांची
विज्ञापन

कुल मतदाताओं में से 19,402 अनुपस्थित, 26,749 स्थानांतरित और 17,484 मृत पाए गए
नूंह। मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा ए श्रीनिवासन ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सभी उपायुक्तों और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त अखिल पिलानी ने नूंह जिले की प्रगति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में यह कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रहा है।
उपायुक्त ने मुख्य चुनाव अधिकारी को जानकारी दी की जिले के कुल 6,59,697 मतदाताओं में से 72,050 एएसडीडी मामलों (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट) की पहचान हुई है। यह संख्या कुल मतदाताओं का 10.92 फीसदी है। इनमें 19,402 अनुपस्थित, 26,749 स्थानांतरित और 17,484 मृत मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 7,773 डुप्लीकेट और 642 अन्य श्रेणी के मामले भी पाए गए हैं। इन सभी मामलों का सत्यापन बीएलओ और पर्यवेक्षकों द्वारा किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों ने सभी मामलों का प्रमाणीकरण भी कर दिया है।
विज्ञापन

-------

सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं : अखिल पिलानी
अखिल पिलानी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र का निर्धारण किया जा रहा है। उनके प्रशिक्षण और कार्यालय संबंधी व्यवस्थाओं की प्रक्रिया भी जारी है। संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के स्तर पर यह कार्य प्रगति पर है। इन अधिकारियों के कार्यालयों, कार्यक्षेत्र, समय और संपर्क विवरण के व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्रवाई भी चल रही है। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

एएसडीडी सूची का प्रदर्शन और प्रपत्रों की उपलब्धता

बैठक में चुनाव अधिकारी को जनकारी दी गई कि पहचान की गई एएसडीडी सूची सभी निर्धारित स्थानों पर प्रदर्शित कर दी गई है। बीएलओ को प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए आवश्यक संख्या में प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 उपलब्ध कराए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त प्रपत्रों की आवश्यकता नहीं है। यह सुनिश्चित किया गया है कि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से चले। इससे मतदाताओं को अपनी जानकारी अद्यतन करने में सहायता मिलेगी।


------

मतदाता सूची को बनाया जा रहा अधिक व्यवस्थित और सटीक
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशेनालीजेशन) की आवश्यकता का परीक्षण निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी स्तर पर किया जा चुका है। उन मामलों की पुनः क्रम संख्या निर्धारण (री-सीरियलाइजेशन) प्रक्रिया भी जारी है। यह प्रक्रिया उन मतदाताओं के लिए है जिनके नाम एक ही परिवार के सदस्य होने के बावजूद मतदाता सूची के विभिन्न भागों में दर्ज हैं या फिर उनके नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज हैं। यह कार्य भी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी स्तर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक व्यवस्थित और सटीक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed