फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Strike continues for the 13th day; protest staged by locking up municipal body offices.

Nuh News: 13वें दिन भी हड़ताल जारी, निकाय कार्यालयों में ताला जड़ किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों से नहीं उठा कचरा, कर्मचारी बोले- समझौता लागू होने तक नहीं थमेगा आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह/पुनहाना/फिरोजपुर झिरका/तावड़ू। मांगों को लेकर बीते 13 दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगरीय सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का मोर्चा खोल दिया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नूंह की चारों नगर निकायों (नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और तावड़ू) में सफाई कर्मचारियों ने कार्यालयों पर दो घंटे तक तालाबंदी कर विरोध जताया। साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने 13 मई को उनकी मांगों को लेकर समझौता किया था, लेकिन कई मांगें अब तक लागू नहीं की गईं हैं। इसी वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते नूंह में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। राम मंदिर के आसपास, मुख्य बाजार और पलड़ी रोड समेत कई इलाकों में कूड़े के ढेर नजर आए। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यालय पहुंचे कर्मचारी, गेट पर मिला ताला

फिरोजपुर झिरका में सफाई, सफाई शाखा और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सुबह करीब नौ बजे नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिससे नगरपालिका सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, जेई, एमई, लिपिक और चपरासी समेत अन्य कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा। करीब दो घंटे बाद 11 बजे गेट खुलने के बाद कार्यालय का कामकाज शुरू हो सका, लेकिन सफाई व फायर कर्मचारी बाहर धरने पर ही बैठे रहे। नेता मुकेश चावरिया, बसंत कुमार और हेमंत खेरलिया ने कहा कि सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने से कर्मचारियों में रोष हैं। वहीं, पुन्हाना में भी कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय की दो घंटे तक तालाबंदी की। इसी तरह तावडू में भी आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर कर्मचारियों को बाहर कर दिया। इससे कुछ समय के लिए नगरपालिका का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना तथा सफाई और सीवर कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना शामिल है।

समर्थन में आए फायर कर्मचारी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को फायर कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है। नूंह में जिला प्रधान सुभाष संगेलिया और इकाई प्रधान सुभाष गुज्जर समेत कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने बुधवार से विशाल विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसमें कर्मचारी उल्टी झाड़ू, काले झंडे और बैनर-तख्तियां लेकर प्रदर्शन करेंगे।






प्रशासन बोला- वैकल्पिक व्यवस्था से कराई जा रही सफाई

डीएमसी शशि वसुंधरा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल राज्यस्तरीय है। नूंह में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए डोर-टू-डोर योजना के तहत सफाई कराई जा रही है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों में गंदगी फैलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed