सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Three dead monkeys were found in the water tanks at the medical college in Nuh.

पानी की टंकियों में तीन मरे बंदर मिले: पांच दिन से पड़े थे शव; दूषित पानी पी रहे थे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स

अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Apr 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

नूंह के मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पानी की टंकियों में तीन मृत बंदर मिले। तेज बदबू आने पर कर्मचारियों ने जांच की तो एक टंकी में एक बंदर मरा हुआ मिला।

Three dead monkeys were found in the water tanks at the medical college in Nuh.
बंदरों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नूंह के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में लापरवाही का ऐसा बदबूदार सच सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर इसी संस्थान में मरीजों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ बनाने का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर स्टाफ और भविष्य के डॉक्टरों को बीमार करने का इंतजाम खुद कॉलेज प्रशासन की अनदेखी से होता दिख रहा है। 

Trending Videos


रिहायशी परिसर की पानी की टंकियों में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन मृत बंदर मिलने से बुधवार को पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बंदरों की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि वे चार से पांच दिन पहले ही टंकी में मर चुके थे, यानी इतने दिनों से स्टाफ उसी दूषित पानी का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेडिकल कॉलेज की रिहायशी इमारत ईडब्ल्यूएस-1, 2 और 3 का है, जहां मंगलवार को रहने वाले कर्मचारियों को पानी से तेज बदबू आने लगी। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य गंदगी समझा, लेकिन जब शिकायत के बाद कर्मचारियों ने टंकी की जांच की तो सबके होश उड़ गए। एक टंकी के अंदर एक बंदर मृत पड़ा मिला।

इसके बाद बुधवार को जब बाकी टंकियों की सफाई और जांच शुरू हुई, तो हालात और भयावह निकले। दूसरी टंकी में दो और बंदरों के शव बरामद हुए। टंकियों में जमा सड़ी गंदगी और बदबू ने साफ कर दिया कि सफाई व्यवस्था लंबे समय से भगवान भरोसे चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed